नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- बांग्लादेश की वनडे टीम के स्टैंड इन कैप्टन तौहीद ह्रदॉय ने बताया है कि उनकी टीम ने ट्राई नेशन वनडे सीरीज में इतना घटिया प्रदर्शन क्यों किया? बांग्लादेश की टीम अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के साथ त्रिकोणीय सीरीज खेल रही थी, लेकिन टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई, क्योंकि अपने दोनों मुकाबले में बांग्लादेश को शर्मनाक हार मिली। इस हार के बाद कप्तान तौहीद ह्रदॉय ने कहा कि वे ODI में अपनी बातों को एक्शन में नहीं बदल पाए हैं। उन्होंने माना है कि घर के बाहर बांग्लादेश का प्रदर्शन वनडे क्रिकेट में बहुत ही शर्मनाक रहा है। बांग्लादेश की टीम पिछले दो साल में घर से बाहर 16 वनडे इंटरनेशनल मैच खेली है। इनमें से सिर्फ दो ही मैच टीम जीती है और बाकी के मुकाबलों में हारी है। इतना ही नहीं, इनमें से पांच मुकाबले तो बांग्लादेश की टीम अफगानिस्...