रांची, मई 30 -- भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को कांग्रेस पर बांग्लादेश के साथ हुए जल बंटवारा समझौतों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांध के कार्यकाल में लिए गए फैसलों से भारतीय किसानों और बॉर्डर वाले राज्यों के हितों से समझौता किया गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए निशिकांत दुबे ने इन समझौतों को कांग्रेस के इतिहास का काला अध्याय कहा और उन्होंने दावा किया कि भारत की जरूरतों को नजरअंदाज कर गंगा और तीस्ता जैसी अहम नदियों का पानी बांग्लादेश को दिया गया।इंदिरा-राजीव का दौर याद दिलाया निशिकांत दुबे ने लिखा कि आज ही के दिन 30 मई 1982 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल के साथ गंगा नदी के जल बंटवारे पर फिर से सहमति दी थी। 1976 में ...