नई दिल्ली, जनवरी 21 -- बांग्लादेश क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए भारत आने से लगातार इनकार कर रही है। इसके लिए आईसीसी को कई बार बोर्ड ने पत्र भी लिखे हैं। हालांकि अब बांग्लादेश के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली है क्योंकि आईसीसी बोर्ड ने बांग्लादेश को आगामी विश्व कप से बाहर करने का मन बना लिया है। बांग्लादेश ने बीसीसीआई के निर्देशों के बाद तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर किये जाने के मद्देनजर सुरक्षा कारणों का हवाला देकर भारत टीम भेजने से इनकार कर दिया है । बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के कारण दोनों देशों के राजनयिक संबंध तनावपूर्ण बने हुए हैं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.