बांग्लादेश को अब भारत ही बचा सकता है! क्या हुआ जो 8 बजे लाइटें बंद करने की नौबत आई
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- भारत से डीजल मांग रहे बांग्लादेश की हालत बेहद पतली नजर आ रही है। खबर है कि मुल्क में रात 8 बजे के बाद दुकानें और मॉल खोलने तक पर रोक लगा दी है। इसकी वजह बिजली और ऊर्जा संकट है। इतना ही नहीं व्यापारियों को शाम 7 बजे के बाद जगमगाते बोर्ड्स तक बंद करने को कहा गया है। हालांकि, प्रधानमंत्री तारिक रहमान की सरकार की तरफ से आधिकारिक पत्र अभी तक सामने नहीं आया है। हाल ही में बांग्लादेश ने भारत से भी डीजल सप्लाई को लेकर मदद मांगी थी। न्यूज18 की रिपोर्ट में 12 अगस्त के आधिकारिक आदेश के दावे से बताया जा रहा है कि मॉल, बाजार और दुकानों को सुबह 11 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक चलाने की अनुमति दी गई है। इसमें कहा गया है कि तय 9 घंटों से ज्यादा प्रतिष्ठान काम नहीं कर सकते। वहीं, 7 बजे दुकानों के बाहर लगे बिजली बोर्ड्स को बंद करना होगा।स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.