बांग्लादेश के साथ जल संधि आगे बढ़ाने में बड़ा रोड़ा, BJP के साथी दल ने ही लगा दिया अड़ंगा
नई दिल्ली, अगस्त 7 -- भारत और बांग्लादेश के बीच 1996 में हुई गंगा जल संधि की अवधि इस साल दिसंबर में समाप्त हो रही है। इसके मद्देनजर एक संसदीय समिति ने जहां सरकार से ढाका के साथ 'बिना किसी और देरी के' बातचीत शुरू करने और इस संधि को रिन्यू करने का आग्रह किया है। वहीं, केंद्र सरकार में शामिल भाजपा के साथी दल जनता दल (यूनाइटेड) (JDU) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने इसका विरोध कर इसमें अड़ंगा लगा दिया है। संजय झा ने राज्यसभा में बृहस्पतिवार को बांग्लादेश के साथ 1996 की फरक्का जल-बंटवारा संधि को नवीनीकृत नहीं करने का सरकार से आग्रह किया है। JDU सांसद ने कहा कि किसी भी नई व्यवस्था को अंतिम रूप देने से पहले बिहार की दीर्घकालिक जल सुरक्षा और विकास जरूरतों पर गौर किया जाना चाहिए। राज्यसभा में विशेष उल्लेख के जरिए यह मुद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.