बांग्लादेश के साथ कैसा संबंध चाहता है भारत, विदेश मंत्रालय ने बताया
नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह बांग्लादेश के साथ ''सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्योन्मुखी संबंध चाहता है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव की स्थिति है और द्विपक्षीय राजनयिक वार्ता को टाल दिया गया है। नई दिल्ली में पांच अगस्त को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के 'डिजिटल' मीडिया संवाद के बाद, दोनों पड़ोसी देशों के बीच संबंधों में फिर से तनाव आ गया है। भारत और बांग्लादेश के बीच अगले हफ्ते होने वाली राजनयिक स्तर की वार्ता को टाल दिया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''भारत, बांग्लादेश के साथ सकारात्मक, रचनात्मक और भविष्योन्मुखी संबंध चाहता है।'' उन्होंने कहा, ''इसके तहत, व्यापार, रेलवे, जल संसाधन और सीमा प्रबंधन जैसे क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.