नई दिल्ली, फरवरी 19 -- बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने देश के लिए अपना 180 दिनों का मास्टरप्लान पेश किया है। इस दौरान नई सरकार ने अपनी प्राथमिकताएं भी स्पष्ट की हैं। खास बात यह है कि आम तौर पर बांग्लादेश में नई सरकार बनने पर वह 100 दिन का एजेंडा पेश करती थी, लेकिन रहमान ने इसे बढ़ाकर 180 दिनों का कर दिया है। तारिक रहमान ने हर मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वह इन 180 दिनों के भीतर अपनी-अपनी कार्ययोजना तैयार करे और उसे लागू करे। इस योजना में तारिक रहमान ने चार मुख्य प्राथमिकताओं पर जोर दिया है। रहमान के मुताबिक उनकी सरकार की पहली प्राथमिकता देश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को सुधारना होगा। मुहम्मद यूनुस के शासन में अल्पसंख्यकों पर बढ़े हमलों और भीड़-तंत्र के बाद स्थिति को नियंत्रित करना उनकी सरकार के लिए अहम चुनौती होग...