नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- पड़ोसी देश बांग्लादेश में बदलते राजनीतिक हालात और अस्थिरता से पैदा हुई अनिश्चितताओं के बीच केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर भारत की सामरिक और व्यापारिक रेल कनेक्टिविटी को नई दिशा दी है। त्रिपुरा-बांग्लादेश रेल संपर्क परियोजनाओं पर निर्भरता कम करते हुए केंद्र सरकार ने आइजोल के नजदीक सैरांग से दक्षिण में म्यांमार सीमा के पास स्थित ह्मांगबुचुआह तक नई रेल लाइन का अंतिम स्थान सर्वेक्षण पूरा कर लिया है। केंद्र सरकार की इस पहल से रणनीतिक कलादान मल्टी-मॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट को जमीनी रेल नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है, जिससे पूर्वोत्तर राज्यों को समुद्री मार्ग से सीधा संपर्क मिल सकेगा। यह भी पढ़ें- SE एशिया का गेटवे बनने जा रहा पूर्वोत्तर भारत, बदलाव देश बांग्लादेश कर रहा आरजूक्यों है अहम? रेलवे बोर्ड के एक...