ढाका, अक्टूबर 30 -- वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन फील्डिंग करते समय सिर में चोट लगने के कारण, बांग्लादेश के तीन नंबर के बल्लेबाज मोमिनुल हक की जगह 'कन्कशन सब्स्टिट्यूट के तौर पर जाकेर अली को टीम में शामिल किया गया है। मोमिनुल हक को यह चोट लंच ब्रेक के ठीक बाद वेस्टइंडीज की पहली पारी के 78वें ओवर में उस समय लगी, जब वह बल्ले के काफी करीब एक कैच पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। मोमिनुल को लगी चोट बल्लेबाज जोशुआ बिशप ने मेहदी हसन मिराज की ऑफ-स्पिन गेंद को जोर से डिफेंड किया, जिससे गेंद शॉर्ट-लेग पर फील्डिंग कर रहे मोमिनुल के बाईं ओर तेजी से गई। मोमिनुल ने गेंद को पकड़ने के लिए छलांग लगाई, लेकिन उनका गेंद पर से नियंत्रण छूट गया और वह हेलमेट पहने हुए ही मुंह के बल जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया। यह भी पढ़ें- स...