भागलपुर, दिसम्बर 26 -- बांग्लादेश में हिंदू समाज के साथ हुई बर्बर घटनाओं के विरोध में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल अजगैवीनाथ धाम, के तत्वावधान में आक्रोश मार्च निकाली गई। इस दौरान बांग्लादेश के पीएम मो. युनूस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। पदयात्रा में शामिल लोगों ने बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। अंत में ''धर्मो रक्षति रक्षितः'' के उद्घोष के साथ पदयात्रा का समापन किया गया। मौके पर अजगैवीनाथ मंदिर के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरी, बजरंग दल संयोजक स्वप्निल झा, सौरभ, अतुल भारती, सन्नी चौधरी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.