नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- हाल ही में, बांग्लादेश की मीडिया में ऐसी खबरें आई हैं जिनमें दावा किया गया है कि बांग्लादेश के संवेदनशील इलाके चटगांव हिल ट्रैक्स में ऐसा गोला-बारूद मिला है जो भारत में बना है। इन दावों पर भारत सरकार ने बहुत ही सतर्क और सधी हुई प्रतिक्रिया दी है। भारत ने इसे असत्यापित मीडिया रिपोर्ट करार देते हुए इस पर सीधे तौर पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) का आधिकारिक बयान गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस मुद्दे पर भारत का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा, 'असत्यापित मीडिया रिपोर्टों पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। यह ध्यान में रखा जाना चाहिए कि सभी भारतीय ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियां सख्त नियमों के तहत काम करती हैं और कड़े जवाबदेही मानदंडों द्वारा संचाल...