नई दिल्ली, जनवरी 4 -- भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते राजनेतिक तनाव को देखते हुए बीसीसीआई ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर करने का फैसला किया है। इस वजह से अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत में होने वाले अपने मुकाबलों को श्रीलंका में शिफ्ट करवा सकता है। इसके लिए बीसीबी आईसीसी को लेटर भी लिखने वाला है। बीसीबी का कहना है कि उनकी पूरी टीम टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत में सुरक्षित महसूस नहीं कर सकती। बता दें, बांग्लादेश को ग्रुप स्टेज के अपने सभी चारों मुकाबले भारत में ही खेलने हैं। तीन मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर तो एक मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में है। यह भी पढ़ें- क्या बांग्लादेश को T20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत में खेलने की इजाजत मिलेगी? ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, BCB के टॉप क्रिकेट बॉडी ...