नई दिल्ली, जुलाई 31 -- बांग्लादेश की टेस्ट टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने अपनी टीम के तेज गेंदबाजों की तारीफ की और कहा है कि ऑस्ट्रेलिया को वे तंग कर सकते हैं। दो मैचों की टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश को 13 अगस्त से खेलनी है। हालांकि, अभी तक दमदार प्रदर्शन करने वाले नाहिद राणा चोट के कारण सीरीज से बाहर हैं, लेकिन फिर भी शांतो को विश्वास है कि उनकी टीम के बॉलिंग अटैक में 20 विकेट लेने की क्षमता है। बांग्लादेश ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती थी। इसके अलावा घर पर पाकिस्तान को भी हराया है। क्रिकइंफो के मुताबिक, शांतो ने इस सीरीज को लेकर कहा, "मुझे ऑस्ट्रेलिया जाने वाली टीम पर पूरा भरोसा है। मुझे लगता है कि हम अच्छा क्रिकेट खेल सकते हैं। मुझे लगता है कि उसके (नाहिद राणा चोटिल) बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं...