नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- बांग्लादेश में 17 साल बाद वतन लौटे पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने गुरुवार को अपने स्वागत में आयोजित रैली को संबोधित किया। हजारों लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए तारिक ने देश में शांति का आह्वान किया है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान ने कहा है कि बांग्लादेश की पहली प्राथमिकता शांति स्थापित करने की होनी चाहिए। गौरतलब है कि तारिक रहमान गुरुवार को 17 साल के अंतराल के बाद ब्रिटेन से स्वेदश लौटे हैं। रहमान के साथ उनकी पत्नी जुबैदा रहमान और बेटी जैमा रहमान भी ढाका पहुंची हैं। बीएनपी की स्थायी समिति के सदस्यों ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत जोरदार स्वागत किया। वहीं हजारों बीएनपी समर्थक सड़कों पर इकट्ठे होकर उनका स्वागत करने के लिए तैयार थे। ढाका में सभा को संबोधि...