नई दिल्ली, अगस्त 17 -- बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराकर सिर्फ कंगारुओं को ही हैरान नहीं किया है, बल्कि उनकी जीत से वर्ल्ड क्रिकेट स्तब्ध है। हर जगह से उन्हें बधाइयां मिल रही है। ऐसा नहीं है कि बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया की बी या सी टीम को हराया है। बांग्लादेश ने उस ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया है जिसमें पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन लायन, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन और ट्रैविस हेड जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद थे। बांग्लादेश के टेस्ट क्रिकेट के प्रदर्शन में पिछले काफी समय से सुधार देखने को मिला है। घर पर तो वह शेर हैं ही, मगर अब उन्होंने बाहर जाकर भी जीत दर्ज करना शुरू कर दी है। बांग्लादेश इस जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बना हुआ है। उनकी जीत से भारत को हालांकि तगड़ा नुकसान हुआ है...