ढाका, जुलाई 7 -- बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में उस वक्त विवाद खड़ा हो गया, जब एक प्रेजेंटेशन के दौरान कश्मीर को पाकिस्तान के हिस्से के रूप में दर्शाया गया। भारत ने इस गलत नक्शे पर तुरंत कड़ा विरोध दर्ज कराया है।क्या है पूरा मामला? ढाका में 'बांग्लादेश इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज' (BIISS) की ओर से विदेश मामलों पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर बांग्लादेश के पूर्व राजदूत तारिक ए करीम अपनी प्रेजेंटेशन दे रहे थे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेजेंटेशन के दौरान स्क्रीन पर एक नक्शा दिखाया गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान के हिस्से के तौर पर प्रदर्शित किया गया था। कार्यक्रम में दर्शकों के बीच भारतीय उच्चायोग की सेकेंड सेक्रेटरी (पॉल...