बांग्लादेश की अक्ल अब आई ठिकाने, टीम दिल्ली भेजने को राजी; रिश्ते सुधारने की अब क्यों तड़प?
नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- पड़ोसी देश बांग्लादेश की अक्ल अब धीरे-धीरे ठिकाने आ रही है। यही वजह है कि ढाका अब भारत के साथ व्यापार और वीजा पर बातचीत के ज़रिए रिश्ते सुधारने की कोशिश कर रहा है। मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि बांग्लादेश भारत के साथ रिश्तों को सामान्य बनाने की कोशिशों के तहत व्यापार और कॉन्सुलर मामलों जैसे क्षेत्रों में संस्थागत तंत्र की बैठकें आयोजित करने पर काम कर रहा है। भले ही बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान की नई दिल्ली यात्रा को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। नाम न बताने की शर्त पर लोगों ने बताया कि बांग्लादेश की एक टीम 8 और 9 अक्टूबर को व्यापार पर संयुक्त कार्य समूह की बैठक के लिए नई दिल्ली आने वाली है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष कॉन्सुलर मामलों पर संयुक्त कार्य समूह की बैठक की तारीखों पर भी काम कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.