अलीगढ़, अगस्त 31 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद जिला कारागार में बंद 10 बांग्लादेशी नागरिकों से मिलने के लिए दिल्ली से आना वाला बांग्लादेश उच्चायोग का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को अलीगढ़ नहीं पहंुच सका। किसी कारण से टीम का दौरा टल गया। अब प्रतिनिधिमंडल आज जिला कारागार पहंुचकर बंदियों से मुलाकात करेगा।

बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान बता दें कि पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 10 में से 5 बांग्लादेशी नागरिकों को अगस्त 2024 में गांधीपार्क थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर के बाहर चल रहे ईंट-भट्ठे पर बनी झुग्गी-झोपड़ियों से पकड़ा गया था। पूछताछ में पता चला था कि ये सभी बांग्लादेश के जिला कुड़ीग्राम के थाना फुलवाड़ी क्षेत्र के गांव अजुआटडी के रहने वाले हैं और एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। ये लोग बिना पासपोर्ट-वीजा के दलालों के जरिए सीमा पार कर पश्चिम बंगाल के रास्...