कोलकाता, मई 11 -- पश्चिम बंगाल की पहली भाजपा सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पहली ही मीटिंग में कई अहम फैसले हुए हैं और उनको तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा। पहला और अहम फैसला तो यही है कि बांग्लादेश सीमा से लगती जमीन बीएसएफ के हवाले की जाएगी ताकि वह उसकी अच्छे से बाड़बंदी कर सके। इससे बांग्लादेश से होने वाली घुसपैठ पर लगाम कसी जा सकेगी। सोमवार से ही बीएसएफ को जमीन ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और अगले 45 दिनों में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा, 'आज पहली ही कैबिनेट बैठक में हमने तय किया है कि सीमा की जमीन बीएसएफ को दी जाएगी। यह प्रक्रिया आज से ही शुरू होगी और अगले 45 दिन के अंदर होम मिनिस्ट्री को जमीन मिल जाएगी। इसके बाद अगले कुछ समय में बी...