अलीगढ़, जनवरी 3 -- अलीगढ़, संवाददाता। बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं के मुद्दे को लेकर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आरटीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुतला दहन किया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। शिवसेना नेताओं ने ज्ञापन में डिटेंशन सेंटर बनाए जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सरकारी संसाधनों का उपयोग पहले भारतीय नागरिकों की भलाई पर होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि अवैध रूप से रह रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई हो। जिन लोगों ने फर्जी आधार और वोटर कार्ड बनवाने में मदद की है, उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पूर्व में दिए गए ज्ञापनों का हवाला देते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा कार्रवाई शुरू किए जाने का वे स्वागत करते हैं। लेकिन आगे भी ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.