बांग्लादेशी घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम; कूचबिहार में भारी तनाव के बीच BSF को बड़ी कामयाबी
कूचबिहार, जून 5 -- पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में शुक्रवार (5 जून) की सुबह तब भारत-बांग्लादेश सीमा पर जबरदस्त तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक-एक कर बड़ी संख्या में बांग्लादेशी अंतरराष्ट्रीय सीमा के उस पार जमा होने लगे और घुसपैठियों के एक समूह ने भारत में प्रवेश करने की कोशिश की। यह घटना कूचबिहार के मेखलीगंज ब्लॉक में हुई, जहां अंतरराष्ट्रीय सीमा के ठीक सामने बांग्लादेश के लालमोनिरहाट जिले का औलियाहाट बॉर्डर स्थित है। हालांकि, स्थानीय लोगों की सतर्कता से घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार की सुबह जीरो पॉइंट के पास जैसे ही अचानक बांग्लादेशियों का जमावड़ा शुरू हुआ और धीरे-धीरे उनकी संख्या बढ़ने लगी, तभी सीमा पर लगी कंटीली तारों के पार इस संदिग्ध गतिविधि को देख स्थानीय ग्रामीणों ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) को इसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.