कोलकाता, मई 22 -- पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनते ही बांग्लादेशी अवैध घुसपैठियों के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। बांग्लादेश से लगती सीमा पर घुसपैठ को रोकने के लिए फेंसिंग का काम शुरू हो गया है। शुभेंदु सरकार द्वारा सीमा सुरक्षा बल (BSF) को 27 किलोमीटर जमीन सौंपे जाने के फैसले के बाद, सिलीगुड़ी सब-डिवीजन के फांसीदेवा इलाके में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाई जा रही है। यह इस क्षेत्र में सीमा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। फेंसिंग लगने के बाद स्थानीय लोग काफी खुश नजर आए। एक शख्स ने कहा कि अब राहत की सांस ले सकते हैं। वहीं एक और व्यक्ति ने बताया कि पहले का माहौल काफी खौफनाक था। बॉर्डर वाले इलाकों से सामने आईं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बाड़ लगाने का काम तेजी से चल रहा है। जमीन के लंबे समय...