बुलंदशहर, जनवरी 7 -- खुर्जा। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया बुधवार को खुर्जा के गांव उस्मापुर पहुंचे। उन्होंने संबोधन में कहा कि घर में तीन बच्चे ही अच्छे हैं। हिन्दुओं को तीन बच्चे पैदा करना चाहिए। उन्होंने हिन्दुओं को एकजुट होकर देश में रह रहे बांग्लादेशियों को भगाने की बात कही। बुधवार देर शाम गांव उस्मापुर में राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत मंत्री नितिन पंडित के आवास पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हिन्दुओं को जगाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं इससे पहले अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया का खुर्जा जाते समय डिबाई में महादेव चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने मंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.