सहारनपुर, जनवरी 3 -- शनिवार को हिंदू जागरण मंच की एक बैठक शास्त्री नगर स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में बांग्लादेश में मारे गए हिंदुओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद बांग्लादेशी खिलाड़ी खरीदने के विरोध में अभिनेता शाहरुख खान का पुतला फूंका गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मांगेराम त्यागी, जिला महामंत्री भानू प्रताप सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष ठाकुर सूर्यकांत सिंह, महानगर अध्यक्ष रामदीप बंसल सहित धर्मपाल कश्यप, अनिल कुमार, सुनील त्यागी, रजत गोयल, शुभम धीमान, सुंदर दास, मोहित आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.