बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन का पुलिस ने किया बुरा हाल, डंडों और प्लास्टिक पाइप से पीटा; गला पकड़कर ले गए
नई दिल्ली, जून 13 -- बांग्लादेश से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। टेस्ट स्पिनर नईम हसन पर शुक्रवार रात चटगांव में पुलिस अधिकारियों ने हमला किया। उन्हें डंडों और प्लास्टिक के पाइप से पीटा और गला पकड़कर पुलिस स्टेशन ले गए। इस पर बांग्लादेश क्रिकेट जगत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) से इस घटना की पूरी जांच की मांग की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 साल का क्रिकेटर सावर में प्राइम बैंक क्रिकेट क्लब के ढाका प्रीमियर डिवीजन क्रिकेट लीग मैच के बाद ढाका एयरपोर्ट से घर लौट रहा था, जिसमें वह नहीं खेला था, तभी यह घटना हुई। नईम CNG से चलने वाले ऑटो-रिक्शा में जा रहा था, तभी पुलिस अधिकारियों ने चटगांव के लालखान बाजार इलाके के पास गाड़ी रोक ली। यह भी पढ़ें- धर्मशाला में बारिश की वजह से टॉस में देरी, BCCI ने जारी किया अपड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.