बांगो में 10 एकड़ से ज्यादा सरकारी जमीन अतिक्रमण पर कारवाई हो : कांग्रेस
घाटशिला, सितम्बर 9 -- पोटका। प्रखंड के कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिला सचिव जयराम हांसदा के नेतृत्व में अंचल अधिकारी निकीता बाला से मिला एवं मांगपत्र सौंपा। मांगपत्र में कहा गया है कि धिरौल पंचायत के बांगों गांव में कुछ बाहरी लोगों द्वारा थाना नंबर 1335,अनाबाद बिहार/झारखंड सरकार के प्लोट संख्या क्रमशः 18,23,16,2,233,224,235,236,245,10,29 में 10 एकड़ 46 डिसमिल जमीन अतिक्रमण कर पक्का घेराबंदी कर दिया है। यह अतिक्रमण कारियों द्वारा झारखंड पब्लिक लैंड एनक्रोचमेंट एक्ट का खुला उलंघन है। ऐसे लोगों के विरुद्ध 14 दिनों में जमीन अतिक्रमण करने के आरोप में जेपीएलई के तहत कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, अन्यथा पार्टी आंदोलन करेगी। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: पोटका : नूतनडीह में सरकारी जमीन बिक्री करने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.