जमशेदपुर, अप्रैल 4 -- पटमदा प्रखंड के बांगुड़दा क्रिकेट मैदान में तीन दिवसीय बांगुड़दा प्रीमियर लीग सीजन-1 का शुभारंभ शुक्रवार को उत्साह और रोमांच के साथ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन ग्रुप ए की चार टीमों गोल्ड स्टार, ओल्ड स्टार, विस्फोट इलेवन और फेयरलेस इलेवन के बीच कुल छह मुकाबले खेले गए। लीग चरण में गोल्ड स्टार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने तीनों मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, ओल्ड स्टार ने तीन में से दो मुकाबले जीतकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। शनिवार को ग्रुप बी की टीमों डीएम ब्रदर्स, यंग स्टार, सुपर स्टार और बीएचएम जीरो सेवन के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। जबकि रविवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मैच होंगे। पहले दिन के मुकाबल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.