जमशेदपुर, सितम्बर 14 -- बांगरीपोसी-गुरुमहिसानी रेल परियोजना को लेकर रेलवे बोर्ड के एडिशनल मेंबर ऑफ वर्क्स राजेश अग्रवाल शनिवार को टाटानगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बांगरीपोसी से गुरुमहिसानी के बीच प्रस्तावित करीब 86 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों समेत इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। रेलवे अधिकारियों ने परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी राजेश अग्रवाल को दी। इस दौरान रेल लाइन के निर्माण, कार्य की प्रगति और अन्य तकनीकी बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने परियोजना को समय पर पूरा करने को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए। बांगरीपोसी-गुरुमहिसानी रेल लाइन के पूरा होने के बाद खड़गपुर रेल मंडल की रूपसा-बांगरीपोसी लाइन और चक्रधरपुर रेल मंडल की टाटा-बादामपहाड़ (गुरुमहिसानी) र...