उन्नाव, अप्रैल 4 -- गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर शुक्रवार शाम हुए भीषण कार हादसे ने एक और परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल तीसरे युवक 40 वर्षीय उमेश ने शनिवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हृदयविदारक दुर्घटना में मरने वालों की संख्या अब तीन हो गई है। वहीं, एक अन्य मृतक की पत्नी और मासूम बेटी अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। सदर कोतवाली के आदर्शनगर निवासी उमेश पुत्र श्रीराम बांगरमऊ में एक शराब ठेके पर काम करते थे। शुक्रवार को वह अपने साथी वीरेंद्र के साथ बाइक से जा रहे थे, तभी सुरसेनी गांव के पास एक अनियंत्रित कार ने उन्हें रौंद दिया था। हादसे में वीरेंद्र और दूसरी बाइक पर सवार मारूफ की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उमेश गंभीर रूप से घायल थे। शनिवार सुबह उमेश की मौत की खबर मिलते ही...