उन्नाव, फरवरी 21 -- उन्नाव। बांगरमऊ में जानलेवा मिजेल्स-रुबेला (खसरा) के मामले सामने आने से स्वास्थ्य महकमे और स्थानीय निवासियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल है। हाल ही में नगर के टेढ़ी बाजार और पूर्विया टोला मोहल्ले में तीन बच्चों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि समय रहते इलाज मिलने से बच्चे अब स्वस्थ हो रहे हैं, लेकिन बीमारी का फैलना क्षेत्र में बड़े खतरे का संकेत दे रहा है। बांगरमऊ के टेढ़ी बाजार मोहल्ला निवासी राहुल सोनी का छह वर्षीय बेटा अंश बीते कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित था। बुखार में राहत न मिलने पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां जांच में बच्चे में मिजेल्स रुबेला की पुष्टि हुई थी। डॉक्टर की दवा के बाद अंश तो ठीक हो गया। हालांकि, उसका चार वर्षीय छोटा भाई विहान बीमारी की चपेट में आ गया। इलाज के बाद वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.