उन्नाव, मार्च 15 -- चकलवंशी। आसीवन के मियागंज चौराहे के पास शनिवार रात एक निजी मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लखनऊ से सवारी लेकर बांगरमऊ जा रही बस अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा चढ़ी। इस हादसे में बस में सवार एक डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चा घायल हो गया। बांगरमऊ के गुलाम मुस्तफा मोहल्ला निवासी इशरत शनिवार रात मिनी बस लेकर लखनऊ से बांगरमऊ जा रहा था। मियागंज चौराहे के पास जैसे ही बस पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार बाइक सामने आ गई। चालक ने बाइक सवार को बचाने के लिए तेजी से बस मोड़ी, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। झटके के कारण बस में सवार बारी थाना गांव निवासी सद्दाम का डेढ़ वर्षीय पुत्र सलार सीट से नीचे गिर गया और चोटिल हो गया। हादसे के बाद बस डिवाइडर पर ही फंस गई, जिससे मार्ग पर आवागमन बा...