मुंगेर, मार्च 2 -- मुंगेर, निज संवाददाता । आईटीसी यूनियन के बैनर तले रविवार को बाक पंचायत में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। युवा मजदूर नेता जयराज गौतम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में आईटीसी मजदूरों ने 'चट्टानी एकता' का प्रदर्शन करते हुए संस्थान के भीतर एक स्वतंत्र यूनियन बनाने का संकल्प लिया। समारोह को संबोधित करते हुए जयराज गौतम ने कहा कि वर्तमान यूनियन का 39वां इकरारनामा (एग्रीमेंट) पूरा हो चुका है और 1 अप्रैल से नया एग्रीमेंट लागू होना है। उन्होंने जोर देकर कहा, हमारा मुख्य उद्देश्य आईटीसी के भीतर एक पूर्णतः स्वतंत्र यूनियन का गठन करना है। इसके लिए हम पूरी मजबूती के साथ अपना दावा प्रस्तुत करेंगे और प्रबंधन से नए एग्रीमेंट पर वार्ता करेंगे। मजदूर नेता के इस आह्वान का वहां मौजूद कर्मचारियों ने जोरदार समर्थन किया। अमित मिश्रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.