मथुरा, फरवरी 27 -- यूपी में मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) उच्च न्यायालय इलाहाबाद/अशोक कुमार और जिला मजिस्ट्रेट/कलेक्टर/सदस्य सचिव चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा है कि बांके बिहारी जी मंदिर परिसर में मान्यता प्राप्त, पंजीकृत एवं अधिकृत मीडिया को प्रवेश करने हेतु किसी भी प्रकार की रोक नहीं लगाई गई है। मान्यता प्राप्त, पंजीकृत एवं अधिकृत मीडिया बंधु बांके बिहारी जी मंदिर परिसर में प्रवेश कर सकते हैं। श्री बांके बिहारी जी मंदिर परिसर में अनाधिकृत, अपंजीकृत, गैर मान्यता प्राप्त एवं भ्रांति फैलाने वाले यूट्यूबर्स एवं सोशल मीडिया संचालक पूर्णतः प्रतिबंधित है। उक्त अनाधिकृत, अपंजीकृत, गैर मान्यता प्राप्त एवं भ्रांति फैलाने वाले यूट्यूबर्स/सोशल मीडिया संचालकों के दृष्टिगत मंदिर में श्रद्धालु...