मथुरा, मार्च 29 -- ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में रविवार से विश्व प्रसिद्ध फूल बंगला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया। सुबह जैसे ही मंदिर के पट खुले, पूरा परिसर रंग-बिरंगे सुगंधित फूलों से सुसज्जित दिखाई दिया। मंदिर में चारों ओर फैली फूलों की खुशबू और मनमोहक सजावट ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से सराबोर कर दिया। महोत्सव के पहले ही दिन आराध्य ठाकुर बांके बिहारी महाराज को गर्भगृह से बाहर जगमोहन में विशेष रूप से सजाए गए भव्य फूल बंगले में विराजमान कराया गया। फूलों से सजे इस दिव्य दृश्य को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और बांके बिहारी लाल के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। मंदिर सेवायतों द्वारा पारंपरिक विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ठाकुरजी का श्रृंगार एवं विशेष पूजा-अर्चना की गई। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने इस अ...