झांसी, मार्च 9 -- बांके बिहारी मंदिर में नामदेव समाज ने होली मिलन समारोह मनाया। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए शुभकामनाएं दी। मंदिर में सदर विधायक भी पहुंचे। अध्यक्षता राजेन्द्र कुमार राजू ने की। भगवान बांके बिहारी व राधिका किशोरी प्रांगण में फूलो व चन्दन की होली खेली गई। विशेष आकर्षण राधा कृष्ण के स्वरूप के नृत्य ने लोगो का मनमोह लिया। समाज के सभी लोगो ने ने एक दूसरे पर फूल बरसाये, चन्दन लगाया व एक दूसरे को मंगल कामनाएं दी। यहां बुन्देली भजन के साथ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कई भक्तोें ने भाव विभोर होकर नृत्य किया। इस दौरान जीडी नामदेव, भारतेन्दु नामदेव,राम कृष्ण नामदेव, राम सिंह नामदेव गौरव नामदेव, प्रदीप नामदेव, राम बाबू नामदेव, संजय नामदेव आदि का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.