बांके बिहारी मंदिर में दर्शन को लेकर बवाल, श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- यूपी के मथुरा के वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर परिसर में शनिवार सुबह निजी सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षाकर्मियों के व्यवहार पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जाती है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में निजी सुरक्षाकर्मी एक महिला श्रद्धालु और युवक से उलझते नजर आ रहे हैं। मंदिर में प्रतिदिन देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भीड़ नियंत्रण और दर्शन व्यवस्था संभालने के लिए निजी सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। ऐसे में मारपीट की घटना से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मंदिर के सुरक्षा प्रभारी अशोक कौशिक ने बताया कि दर्शन के दौरान सुरक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.