बांके बिहारी मंदिर में जूते पहनकर घुसा पुलिसकर्मी, श्रद्धालुओं में रोष
मथुरा, जुलाई 29 -- विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर से जुड़ी एक तस्वीर बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बन गई है। वायरल तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी जूते पहनकर मंदिर परिसर में प्रवेश कर गया। मंदिर के मुख्य आंगन में जूते पहनकर खड़े पुलिसकर्मी की तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही तस्वीर को लेकर श्रद्धालु अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल तस्वीर की पुष्टि नहीं करता। लोगों का कहना है कि ठाकुर बांके बिहारी मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और यहां प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मंदिर की मर्यादा एवं परंपराओं का पालन करना च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.