बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर भीड़ में महिला श्रद्धालु बेहोश
मथुरा, जून 12 -- बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर भीड़ के चलते गुरुवार एक महिला श्रद्धालु बेहोश हो गयी। उसे उपचार को अस्पताल ले जाया गया। गुरुवार को भी मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर के प्रवेश मार्गों, गलियों और आसपास के क्षेत्रों में पैर रखने तक की जगह नहीं दिखाई दी। बड़ी संख्या में परिवार, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे ठाकुरजी के दर्शन के लिए लगातार पहुंच रहे हैं। भीड़ का दबाव इतना अधिक था कि कई स्थानों पर श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने और निकलने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसी दौरान मंदिर के प्रवेश मार्ग पर भीड़ के अत्यधिक दबाव के कारण एक महिला श्रद्धालु अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। यह भी पढ़ें- बांके बिहारी मंदिर मार्ग पर भीड़ में महिला श्रद्धालु बेहोश महिला के गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.