मथुरा, मार्च 31 -- जग प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर एक बार फिर जंग का अखाड़ा बन गया। सोमवार रात मंदिर के सेवायत गोस्वामी आपस में भिड़ गये। एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चलाते हुए मंदिर के गोस्वामी नजर आए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार बांके बिहारी मंदिर के वीआईपी गेट नंबर 5 से घुसते ही गणेश मंदिर के सामने मंदिर की सेवायत चंद्रप्रकाश और कल्लू में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते ही यह कहासुनी लड़ाई में तब्दील होती हुई नजर आई। वीडियो में दोनों ही सेवायत गोस्वामी एक दूसरे पर लात घूंसे बरसाते नजर आए। जिससे मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। मंदिर सेवायतों को आपस में भिड़ता देख श्रद्धालु अपने को बचाते हुए दिखाई दिए। झगड़ रहे दोनों ही गोस्वामियों से संपर्क...