फतेहपुर, मार्च 21 -- फतेहपुर। विश्व वानिकी दिवस के मौके पर एसडीएम सदर व तहसीलदार ने बांके बिहारी मंदिर परिसर में पौधारोपण कर हरियाली को बढ़ावा दिए जाने का संदेश दिया। एसडीएम सदर ने सांकेतिक रूप से बांके बिहारी मंदिर परिसर में बरगद गोल्ड मोहर, अमरुद, जामुन कंजी, आंवला आदि औषधि व फलदार सहित छायादार पौधे रोपित किए उन्होंने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि कम से कम सभी को एक पौधा रोपित कर उसकी नियमित देखभाल करनी चाहिए जिससे जिले की हरियाली को बढ़ाए जाने के साथ होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके इस मौके पर रेंजर प्रथम रूप सिंह के अलावा वन विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...