बांके बिहारी मंदिर के पास टूटी पाइपलाइन
बरेली, अप्रैल 20 -- राजेंद्रनगर में बांके बिहारी मंदिर के पास पाइपलाइन टूटने से क्षेत्र में जलापूर्ति बाधित हो गई। इससे लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। वहीं वार्ड 67 के ई ब्लॉक में पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई है। पार्षद सतीश कातिब के मुताबिक वार्ड में जगह जगह से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय लोगों ने जब इस समस्या की शिकायत की तो जलकल विभाग को सूचित किया। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। वार्ड 67 की पार्षद शशि सक्सेना ने बताया कि तीन दिन बाद ई ब्लॉक में पेयजल आपूर्ति बहाल हो पाई है। यहां के लोग परेशान थे लेकिन जलकल विभाग की टीम सुनने को तैयार नहीं थी। महिलाओं ने विरोध किया तो टीम मौके पर पहुंची
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.