मथुरा, फरवरी 28 -- ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में 3 मार्च को पड़ने वाले चंद्रग्रहण के चलते आराध्य बांके बिहारी के दर्शन हेतु निर्धारित मंदिर की समय सारिणी में परिवर्तन किया गया है। उस दिन मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रातःकाल 6:15 बजे से ठाकुरजी के दर्शन होंगे। सेवायत 5:15 बजे में मंदिर में प्रवेश करेंगे और सुबह 6:25 बजे पर श्रृंगार आरती होगी। फिर 6:30 बजे राजभोग सेवा प्रारंभ होगी। राजभोग आरती 8:30 बजे होगी और 9 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। सेवायत 9 बजे मंदिर से बाहर आ जाएंगे। फिर शाम 7 बजे से मंदिर खुलेगा और रात 10 बजे तक दर्शन हो सकेंगे। आचार्य दिनेश गोस्वामी ने बताया कि 2 मार्च को होलिका दहन और अगले दिन 3 मार्च की शाम को धुलेंडी का पर्व मंदिर में माना लिया जाएगा। 4 मार्च को मंदिर में सामान्य दर्शन ही होंगे।‌बांके बिहारी मंदिर में कब होगी ह...