हाथरस, जनवरी 22 -- गौरव भारद्वाज हाथरस। ब्रज में रंगोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वसंत पंचमी को होली का डंडा गढ़ने के साथ ब्रज में रंगोत्सव की शुरुआत होगी। ब्रज की होली का देश विदेशों में हल्ला है। सबसे खास बात यह है कि ब्रज की देहरी कहे जाने वाले हाथरस में बने हर्बल गुलाल से ठाकुर बांके बिहारी होली खेलेंगे। हाथरस से दो कुंतल हर्बल गुलाल श्री वृंदावन बांके बिहारी मंदिर का आर्डर मिला है। इसके अलावा सवा कुंतल टेसू के फूलों की आवक भी यहीं होगी। वहीं उज्जैन महाकाल के लिए भी यहां से गुलाब की आपूर्ति हो रही है। जैसे जैसे होली का त्योहार नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे रंग कारोबारियों के यहां डबल शिफ्ट में काम की शुरुआत हो गई है। ऑर्डर के मालों को भेजने में जुटे हुए हैं। लोगों की होली को और ज्यादा मजेदार बनाने के लिए इस बार रंग व गुलाल में कई तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.