मथुरा, सितम्बर 6 -- जन जन के आराध्य ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज की मंगला आरती में भक्तों की आस्था अपने चरम पर दिखाई दी। मंगला आरती के उपरांत तड़के पांच बजे तक हजारों श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी की अद्भुत छवि के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे। ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में प्राचीन परम्परानुसार वर्ष में केवल एक बार श्री कृष्ण जन्माष्टमी की मध्यरात्रि के उपरांत होने वाली मंगला आरती ठीक 1.55 बजे शुरू हुई। मंदिर के सेवाधिकारी डॉक्टर फ्रैंकी गोस्वामी और गौरव गोस्वामी ने रजत निर्मित सिंहासन पर विराजित ठाकुर जी की आरती जैसे ही शुरू की, बांके बिहारी लाल की जय जयकार से मन्दिर परिसर गुंजित हो गया। सेवायत गोस्वामीओं द्वारा लगभग आठ मिनट तक स्वामी हरिदास के लाड़ले ...