बुलंदशहर, अप्रैल 23 -- औरंगाबाद के प्राचीन नागेश्वर शिव मंदिर परिसर में बांके बिहारी की मनोहारी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा पूरे विधि-विधान और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरा परिसर बांके बिहारी के जयकारों से गुंजायमान रहा। मुख्य यजमान मोहित अग्रवाल ने अपनी धर्मपत्नी के साथ पूजन कर हवन में आहुतियां दीं। नवनिर्मित मंदिर में बांके बिहारी की दिव्य और आकर्षक मूर्ति स्थापित की गई। प्राण प्रतिष्ठा का कार्य मंदिर के महंत कुलदीप शास्त्री, चंदन पांडे और अविनाश द्विवेदी ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। प्रतिमा की स्थापना के पश्चात भगवान को छप्पन भोग लगाकर आरती उतारी। भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में राजीव कौशल, जयप्रकाश गुप्ता, सुरेश चंद अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, ध्रुव सिंघल,रेशु अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.