मथुरा, अप्रैल 24 -- ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में फिर एक बार मर्यादा तार-तार हुई। सेवायत गोस्वामी ने अपने यजमानों की ऐसी खातिरदारी की कि उनको न सिर्फ जगमोहन से ठाकुरजी के दर्शन कराये बल्कि इन वीआईपी श्रद्धालुओं के बैठने के लिये कुर्सियां भी लगवा दी। गुरुवार को सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर वायरल हो गई। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है। बांकेबिहारी मंदिर आये दिन किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहता है। कभी मंदिर के अंदर मारपीट की घटनायें होती हैं तो कभी श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने के समाचार सामने आते हैं। सेवायतों द्वारा मर्यादा को तोड़कर यजमानों को दर्शन और पूजा पाठ कराने के विवाद भी अक्सर होते हैं। यह भी पढ़ें- ठाकुर बांके बिहारी के नाम एक ओर भवन का बैनामा गुरुवार को एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई जिसने एक बार फिर बवाल ख...