मथुरा, अप्रैल 19 -- ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सामने शनिवार को एक मिठाई की दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सभी सामान जल गया। गनीमत रही कि हादसा मंदिर के पट बंद होने के बाद हुआ जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। श्री बांकेबिहारी मंदिर के गेट संख्या तीन के सामने श्री राधा बिहारी मिष्ठान भंडार है। शुक्रवार की रात कर्मचारी दुकान बढ़ाकर चले गये थे, लेकिन शनिवार की सुबह करीब चार बजे दुकान पर आये तो आग लगी देख उनके होश उड़ गये। उनके द्वारा अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- शार्ट सर्किट से कमरे में लगी आग, 1.5 लाख का नुकसान काफी देर बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सभी सामान जल गया। सूचना पर फायर बिग्रेड पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझा ली गई।दुकान स्वामी आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.