गया, अप्रैल 18 -- बांकेबाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 मवेशियों को बरामद किया है। इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक ट्रक को भी जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई शुक्रवार देर रात थाना गेट के पास की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक के जरिए अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर प्रभारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर जांच अभियान शुरू किया। यह भी पढ़ें- तीन मवेशी सहित दो तस्कर धराए इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक भागने की कोशिश करने लगा। तत्पश्चात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चालक समेत तीन लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार ...