बांकेबाजार में प्रधान शिक्षकों की बैठक, प्रखंड कमेटी का गठन
गया, अक्टूबर 6 -- प्रखंड क्षेत्र के प्रधान शिक्षकों की बैठक मंगलवार को विद्यालय अवधि समाप्त होने के बाद हुई। इसमें सर्वसम्मति से प्रधान शिक्षकों की प्रखंड कमेटी गठित की गई। रवि रंजन कुमार को अध्यक्ष, माया कुमारी व मुजम्मिल हुसैन को उपाध्यक्ष, शशिकांत कुमार को सचिव और इंद्रजीत कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। चंद्रशेखर कुमार गुप्ता व हारून रशीद खान मीडिया प्रभारी तथा अजय कुमार व अमित कुमार निराला संरक्षक बनाए गए। बैठक में सातवें वेतनमान लागू करने, ऐच्छिक स्थानांतरण समेत अन्य मांगों पर चर्चा हुई। शिक्षकों ने अपने हितों से जुड़े मामलों को प्रखंड से राज्य स्तर तक मजबूती से उठाने का निर्णय लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.