गया, अक्टूबर 3 -- बांकेबाजार में रावण वध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विजयादशमी के दिन गुरुवार को रावण वध कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। बाबाधाम दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में जूरी गांव द्वारा रावण वध के पूर्व आकर्षक झांकी भी निकाली गई। झांकी में लोगों ने राम, लक्ष्मण बजरंगबली, रावण, मेघनाथ, कुंभकरण आदि का किरदार निभाया। पुतला दहन के पूर्व राम की सेना और रावण की सेना के बीच युद्ध हुआ। राम ने रावण को पराजित कर दिया। संध्या बेला में भगवान श्रीराम ने रावण के पुतले पर बाण चलाया। रावण का पुतला धू-धू कर जलने लगा। थानाध्यक्ष मंटू कुमार और बीडीओ उदय कुमार के साथ पुलिसकर्मियों का अहम योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.